{"_id":"61e32c033b8dc251f05779f2","slug":"hathras-duty-of-only-one-of-the-husband-and-wife-will-be-taken-in-the-election-hathras-news-ali283177750","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पति-पत्नी में से किसी एक की ही चुनाव में लगेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पति-पत्नी में से किसी एक की ही चुनाव में लगेगी ड्यूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विधानसभा चुनाव में पति-पत्नी में से किसी एक की ही ड्यूटी लगाने की यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की मांग काम आई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसको लेकर सभी को निर्देश दिए हैं। अब चुनाव में दंपती में से किसी एक ही ड्यूटी लगाई जाएगी।
यूटा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि यदि पति पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं और किसी एक के द्वारा चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया जाता है तो उनके बच्चों की देखभाल को दृष्टिगत दोनों में से किसी एक को ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा।
यूटा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, जिला महामंत्री हरी सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष राकेश रावत ने बताया है कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन में दंपती कार्मिक में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने के लिए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
विदित हो कि यूटा की मांग पर ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में पिछले लोकसभा चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दंपती कार्मिक में से किसी को चुनाव ड्यूटी से मुक्ति मिली थी। उन्होंने जनपद के ऐसे प्रभावित शिक्षक शिक्षिकाओं से आयोग के पत्र की प्रति साथ लगाकर प्रार्थनापत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को देने की बात कही है। ताकि पति-पत्नी दोनों में से एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्ति मिल सके।