फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to waterlogging and filth, the condition of the people of Jogia is miserable.

हाथरस : जलभराव और गंदगी से जोगिया के लोगों का हाल बेहाल

Thu, 15 Dec 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to waterlogging and filth, the condition of the people of Jogia is miserable.
हाथरस : गांव जोगिया के रास्ते मे जलभराव व कीचड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाल ही में नगर पालिका में शामिल हुए जोगिया में जलभराव और गंदगी से हाल बेहाल है। यहां हैंडपंप भी खराब हालत में हैं। सड़कें जर्जर हैं। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। लोग नगरीय सुविधाओं से वंचित हैं।
नगर पालिका ने तीन साल पहले जोगिया सहित 11 ग्राम पंचायतों को नगर की सीमा में शामिल किया था। जोगिया भी इसमें शामिल हुआ। तीन साल बीतने के बाद भी हालत जस के तस बने हुए हैं। मार्ग भी जर्जर हालत में हैं। पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इस कार
विज्ञापन

ण पानी सड़कों पर भरा रहता है। बिजली की लाइन भी जर्जर हालत में हैं। इस कारण आए दिन लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई हैंडपंप खराब है। ऐसे में लोगों को पेयजल संकट से जूूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम पर कुछ नहीं हुआ है। मार्ग कच्चे हैं। पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बिजली के तार जर्जर हालत में झूल रहे हैं। कई हैंडपंप खराब पड़े हैं।

-मुन्नी सिंह
बिजली की लाइन जर्जर हालत में हैं। जरा सा लोड पड़ने के साथ फॉल्ट हो जाता है। इस कारण बिना बिजली के खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-नवरत्न
पहले ग्राम प्रधान से कहकर काम करा लेते थे। अब जब से गांव नगर पालिका में शामिल हुआ है, तब से कोई विकास नहीं है और न ही कोई सुनने वाला है। गंदे पानी की निकासी के इंतजाम नहीं है।
-मुकेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed