फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to voting, less passengers came out on Agra-Aligarh route

हाथरस : मतदान के चलते आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर कम निकले यात्री

Fri, 11 Feb 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to voting, less passengers came out on Agra-Aligarh route
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के चलते बृहस्पतिवार को आगरा, अलीगढ़ और मथुरा मार्ग पर अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या में कमी नजर आई। इन पड़ोसी जिलों में मतदान के चलते यात्रियों ने यहां का रुख नहीं किया। यही वजह है कि किल्लत के बावजूद रोडवेज बस स्टैंड पर उपलब्ध बसें यात्रियों के इंतजार में खड़ी रहीं या फिर क्षमता से कम यात्रियों को लेकर ही गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। बसों में यात्रियों की संख्या आम दिनों के मुकाबले कम नजर आई। इसका असर डिपो की आमदनी पर भी पड़ा।

उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इनमें से 34 बसें तो पूर्व में ही चुनाव ड्यूटी के लिए जा चुकी हैं। बाकी बसों को लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आगरा, अलीगढ़ और मथुरा जिलों में मतदान हुआ। इस कारण इन जिलों की ओर जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या कम नजर आई। गौरतलब है कि आधी बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से इन-दिनों यात्रियों को सफर में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई-कई घंटे इंतजार के बाद ही उन्हें बस मिल पा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed