फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to the increased financial crunch during the Corona period, the students turned to the UP Board

हाथरस : कोरोना काल में बढ़ी आर्थिक तंगी तो छात्रों ने किया यूपी बोर्ड का रुख

Mon, 06 Dec 2021 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to the increased financial crunch during the Corona period, the students turned to the UP Board
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना काल के कारण आई आर्थिक परेशानी ने यूपी बोर्ड में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ा दी है। पिछले सालों की अपेक्षा करीब 15 हजार परीक्षार्थी अधिक विभाग के अधिकारी बता रहे हैं। इस संख्या में अभी ओर इजाफा हो सकता है, क्योंकि बोर्ड परीक्षा के फार्म भरने की प्रक्रिया विलंब शुल्क के साथ अभी भी जारी है।
दरअसल, कोविड-19 के कारण लोगों ने आर्थिक तंगी झेली है। इसका असर अभी भी देखने को मिल रहा है। कोरोना के कारण तमाम लोगों की नौकरी चली गईं, वहीं निजी कारोबार भी बंद होने के कगार पर आ गए। ऐसे में आर्थिक तंगी के जूझ रहे लोगों के सामने बच्चों को पढ़ाने का संकट भी पैदा हो गया।
विज्ञापन

जिनके बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते थे, उन्होंने अधिक फीस के कारण अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल कर दिया। यही कारण है कि यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की जहां पर पिछले साल संख्या करीब 47 हजार थी, वहीं पर इस संख्या का आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच गया है। विभागीय अधिकारी भी कोरोना के कारण लोगों पर आई आर्थिक तंग की बात कह रह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि कोरोना के कारण लोगों पर प्राइवेट कॉलेजों की फीस जमा करने के लिए पैसा नहीं था, तभी तो ऐसे अभिभावकों ने यूपी बोर्ड में अपने बच्चों को दाखिला करा दिया, यही कारण है कि यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की संख्या पिछने साल की अपेक्षा इस बार करीब 15 हजार से अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed