{"_id":"629e3f561ed69a07fe517382","slug":"hathras-due-to-the-fault-the-electricity-was-cut-for-five-hours-hathras-news-ali2932868177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फॉल्ट के चलते पांच घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फॉल्ट के चलते पांच घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सूरज की तपिश से गर्मी के मारे लोगों का हाल बेहाल है। इधर, बिजली संकट लोगों के सामने परेशानी खड़ी कर रहा है। शहर से देहात तक हर रोज फॉल्टों के चलते बिजली गुल रह रही है। सोमवार को पांच घंटे तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों में गुस्सा है।
उल्लेखनीय है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है। जिले में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी दिन में तो कभी रात में कई कई घंटे बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को शहर के नवीपुर कला में लाइन पर मरम्मत का काम किया गया। इस कारण दोपहर से शाम तक करीब चार घंटे बिजली गुल रही। पीने के पानी तक के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ा। शाम को लाइन दुरुस्त होने बाद लोगों को बिजली मिली।
वहीं, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप, वाटरवर्क्स आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट के चलते बिजली ने आंख मिचौली का खेल खेला। वहीं देहात के मुरसान, चंदपा, सोखना आदि सबस्टेशनों पर ओवर लोडिंग के चलते कई घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन
शहर से देहात तक सोमवार को पांच घंटे लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। इस मामले में एक्सईएन सुभाष चंद्रा का कहना है कि गर्मी फॉल्ट आदि की समस्या आ रही है। नवीपुर में लाइन पर काम किया गया। इस कारण कुछ घंटे बिजली बाधित रही है।
- कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गायब हो रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इस कारण खासी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। - कन्हैया लाल वार्ष्णेय।
- उमस भरी गर्मी में पसीने से तरबतर हो रहे हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी समय रहते आपूर्ति पर ध्यान दें ताकि राहत मलि सके। - रामहरी सिंह।
- गर्मी बढ़ने के साथ बिजली कटौती भी ज्यादा हो रही है। बिना बिजली के दिक्कतें हो रही है। गर्मियों को लेकर विभाग ने पर्याप्त इंतजाम नहीं किए। इसका खामियाजा अब भुगतना पड़ रहा है। - विजय कुमार।