फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to shortage of doctors, there is a fight in the district hospital

हाथरस : चिकित्सकों की कमी से जिला अस्पताल में मारामारी

Tue, 28 Jun 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to shortage of doctors, there is a fight in the district hospital
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की काफी भीड़ देखी गई। इमरजेंसी में भी मरीजों की भरमार रही।
मंगलवार को ओपीडी में करीब डेढ़ हजार मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल में बच्चों को दवा दिलवाने आईं महिलाओं को बाल रोग विशेषज्ञ की कमी खली। वहीं अन्य मरीजों ने भी चिकित्सकों की कमी के चलते परेशानी झेली। भीषण गर्मी के चलते मरीज और उनके तीमारदारों का हाल-बेहाल हो गया। दवा काउंटर पर लाइन में लगीं महिलाएं तो आपस में भिड़ गईं। हालांकि यहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर हो गई। डॉक्टर के कमरे के बाहर लंबी लाइन थी, इसलिए बहुत इंतजार के बाद नंबर आया है। सरकार को डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए कुछ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप, मरीज
सरकार अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन यहां डॉक्टर ही नहीं हैं। ऐसे में जो भी डॉक्टर मिलता है, उसी के दवा लिखवाकर ले जाते हैं। यह समस्या दूर होनी चाहिए।

-राजवीर सिंह, मरीज
चिकित्सकों की कमी के बावजूद जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार देने के प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
-डॉ. सूर्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed