फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to repair work, electricity is going off in many areas till noon

हाथरस : मरम्मत कार्य के चलते दोपहर तक कई इलाकों में गुल रही बिजली

Mon, 22 Aug 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to repair work, electricity is going off in many areas till noon
मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियों के चलते तुरई लगाता कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ब्रज प्रसिद्ध लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियां तेज हो गई है। इसको लेकर बिजली विभाग ने रविवार को लाइनों की मरम्मत का काम किया। इस कारण सुबह से दोपहर तक शहर के कई इलाकों में कई घंटे तक बिजली गुल रही। इस कारण लोगों में मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि दो सितंबर से मेले की शुरुआत होगी। रविवार को अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह के निर्देश पर वाटरवर्क्स सबस्टेशन से जुड़ी लाइन पर मरम्मत का काम चला। इस कारण शहर के गणेश गंज, ढकपुरा, तरफरा रोड, नगला चौबे, चावड़ गेट सहित कई इलाकों में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे उपकरण शोपीस बने रहे। बिना बिजली के छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। लोग बिजली आने के बाद तेजी से कामों को निपटाने में जुट गए। वहीं, कांशीराम टाउनशिप लाइन की पेड़ की कटाई का काम किया गया। इस कारण कुछ इलाकों में काफी देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभों पर लगाई गई पीवीसी पाइप
मेला क्षेत्र की ओर जाने वाली लाइनों की मरम्मत की गई। वहीं, खंभों पर पीवीसी की पाइप लगाई गई। जहां जरूरत थी वहां नए खंभे भी लगाए गए। लाइन मरम्मत का काम पूरा होने के बाद विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम द्वारा मेला क्षेत्र की लाइनों का हाल जाना जाएगा। उसका प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
- बिना बिजली के कामकाज प्रभावित हुआ है। बिजली विभाग द्वारा लाइन मरम्मत के नाम पर आए दिन शटडाउन लिया जाता है। इस कारण बिना बिजली के खासी मुश्किलों से जूझना पड़ता है। - नितिन मिश्रा।
- शहर में बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिजली विभाग के कर्मी शटडाउन के नाम पर आए दिन खेल खेलते हैं। - राजेश चौधरी।
- बिजली आज के समय में दिनचर्या में शामिल हो गई है। इसके बाद विभाग पर्याप्त आपूर्ति नहीं दे पा रहा है। बिना बिजली के रविवार की छुट्टी में भी काम नहीं हो पाए हैं। विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए। - राकेश कुमार।

- कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इस कारण खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। बिजली विभाग को समस्या पर ध्यान देना चाहिए। ताकि राहत मिल सके। - प्रशांत पचौरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed