{"_id":"621bc3d59fd8da3bae679bc6","slug":"hathras-due-to-lack-of-buses-kanwariyas-have-to-wait-for-hours-hathras-news-ali286075745","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बसों की कमी से कांवड़ियों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बसों की कमी से कांवड़ियों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार
विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस में बैठने के लिए होती मारामारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गंगाघाट जाने वाले कांवड़िया बसों की कमी से जूझ रहे हैं। बस नहीं मिलने की वजह से शिव भक्तों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मजबूर होकर उन्हें डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
बता दें कि हाथरस डिपो की 77 में से 41 बसें चुनाव में फोर्स को लेकर चली गई है। इस वजह से बसों की किल्लत हो गई। रविवार को जिले से काफी संख्या में शिव भक्त सोरो, कछला, राजघाट कांवड़ लेने रवाना हुए।
इस दौरान उन्हें रोडवेज बसस्टैंड, शहर के तालाब चौराहा व अन्य स्थानों पर बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। इस कारण भक्तों ने डग्गेमार वाहनों का सहारा लिया। डग्गेमार वाहनों ने जमकर चांदी काटी। इधर, वहीं बसों की कमी के चलते हाथरस सिटी, मेंडू व हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ रही। संवाद