फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to continuous rain, water is everywhere in the city

हाथरस : लगातार बारिश से शहर में हर तरफ पानी ही पानी

Fri, 29 Jul 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to continuous rain, water is everywhere in the city
हाथरस : बारिश के बाद मोहनगंज में हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सावन के महीने में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश से आमजन को गर्मी से निजात मिल रही है। बारिश की वजह से शहर ताल-तलैया बन रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इस कारण काफी देर तक लोगों को घरों में कैद होना पड़ा। कई दुकानों व मकानों में पानी घुस गया। इस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। वहीं बारिश के दौरान लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो भी अपलोड की।
जुलाई माह के अंत में इंद्रदेव बृज की देहरी पर मेहरबान हो रहे हैं। एक सप्ताह से बारिश का सिलसिला जारी है। हर रोज मौसम करवट बदल रहा है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार की दोपहर से आसमान में सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। शाम को झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर के सदर कोतवाली, लाला का नगला, नवीपुर, विभवनगर, श्रीनगर, कैलाश नगर और रमनपुर सहित तमाम इलाकों में जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को काफी देर तक घरों में बंद रहना पड़ा। रिमझिम बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। आए-दिन हो रही बारिश फसलों के लिए सोने के समान साबित हो रही है। इन दिनों बाजरा, धान आदि की फसलों की बुवाई का कार्य चल रहा है। पानी की ज्यादा जरूरत पड़ रही है। बारिश होने से किसानों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed