{"_id":"62bc96deceea0d464c3d98e2","slug":"hathras-due-to-breaking-of-wires-electricity-in-60-villages-is-running-for-13-hours-hasayan-news-ali2949910190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तार टूटने से 60 गांवों में 13 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तार टूटने से 60 गांवों में 13 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
हसायन क्षेत्र में मंगलवार की रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। बिजली विभाग के कर्मियों व अधिकारियों की लापरवाही से हसायन, गंगापुर, महौं सहित लगभग 60 गांवों में रात 12 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल होने से लगभग 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई। लोगों में बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिला।
मंगलवार की रात हल्की बूंदाबांदी की वजह से नगला रति विद्युत उपकेंद्र 132 केवी से हसायन व महौं उपकेंद्र के लिए आ रही 33 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन का तार सलेमपुर पुलिस चौकी के निकट टूटकर गिर गया। लेकिन पेट्रोलिंग नहीं होने की वजह से अधिकारियों को पता नहीं चल सका। कस्बा व देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रात बारह बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ा। दोपहर एक बजे के बाद जाकर आपूर्ति सुचारू हुई।