{"_id":"60d777fc8ebc3ec90c273f74","slug":"hathras-dso-tested-the-reality-of-distribution-of-free-food-grains-hathras-news-ali2665739129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निशुल्क खाद्यान्न वितरण की डीएसओ ने परखी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निशुल्क खाद्यान्न वितरण की डीएसओ ने परखी हकीकत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में चल रहे नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण का डीएसओ सुरेंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। डीएसओ ने मेंडू कस्बे की दुकानों के साथ-साथ शहर के दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्डधारकों से खाद्यान्न वितरण के बारे में जानकारी ली।
शासन के निर्देश पर कोरोना महामारी को देखते हुए जिले में नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो खाद्यान्न व पात्र ग़ृहस्थी कार्डधारकों प्रति यूनिट के हिसाब से खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है। इस वितरण में पारदर्शिता को लेकर नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। जिले में खाद्यान्न वितरण की पारदर्शिता को लेकर डीएसओ सुरेंद्र यादव ने कस्बा मेंडू में स्थिति तीनों उचित दर विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मौजूद कार्डधारकों से खाद्यान्न मिलने के बारे में जानकारी ली। कार्डधारकों ने खाद्यान्न पूरा मिलने के बारे में बताया। निरीक्षण में पाया कि शिवराज सिंह उचित दर विक्रेता के यहां अभी लगभग 120 कार्ड धारकों एवं धर्मेंद्र अग्रवाल की दुकान से संबद्ध लगभग 300 कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया है। उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि अवशेष कार्डधारकों को तत्काल खाद्यान्न का वितरण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाएगी तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं शहर में भी कई दुकानों पर खाद्यान्न वितरण का निरीक्षण किया।