{"_id":"63b714459f9ad76d3314912e","slug":"hathras-drivers-made-aware-of-safety-rules-sadabad-news-ali308459766","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
हाथरस : वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते टोल कर्मी। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
बुधवार को बरौस टोल प्लाजा पर एनएचएआई के अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। चालकों को हाईवे पर चलते समय नियमों का पालन करने, सही तरीके से ओवरटेक करने, कोहरा होने पर नियंत्रित गति के साथ गाड़ी चलाने और वाहनों पर रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाने को कहा।
टोल मैनेजर प्रमोद यादव ने बताया घने कोहरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय वर्मा के आदेश पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
आगे भी यह जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेगा। इस दौरान एनएचएआई के वरिष्ठ इंजीनियर यथार्थ गुप्ता, पंकज दुबे, विपिन राणा, ब्रजभूमि एक्सप्रेस वे प्राइवेट लिमिटेड टोल प्लाजा मैनेजर प्रमोद यादव, संदीप रॉय, अनीत, सुमित सिंघल, गौरव, चौकी प्रभारी गोविंदपुर आदि मौजूद रहे। संवाद