फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Drivers and operators will be fined if the uniform is not worn

हाथरस : वर्दी नहीं पहनी तो चालक-परिचालकों पर लगेगा जुर्माना

Sun, 28 Aug 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Drivers and operators will be fined if the uniform is not worn
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो में बसों के संचालन में जुटे चालक-परिचालकों ने यदि 10 सितंबर से वर्दी नहीं पहनी तो उन्हें जुर्माना देना होगा। हाथरस डिपो से डेढ़ सौ चालक-परिचालकों के खाता नंबर मुख्यालय को भेजे गए हैं। इन कर्मियों के खाते में सीधे वर्दी का पैसा आएगा। ड्रेस पहनने की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) स्तर से निगरानी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। करीब 200 कर्मियों की तैनाती है। कुछ चालक-परिचालकों को पूर्व में वर्दी व सिलाई का पैसा मिल गया है। अब निगम स्तर से वर्दी पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इस क्रम में हाथरस डिपो से 134 संविदा चालक-परिचालक व 14 नियमित चालक-परिचालकों के खाता नंबर परिवहन निगम मुख्यालय को भेजे गए हैं। अगस्त के अंत तक इन कर्मियों के खाते में 18 सौ रुपये की राशि स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

10 सितंबर से डिपो में ड्रेस कोड लागू हो जाएगा। पहली बार वर्दी न पहनने पर 50 रुपये, दूसरी बार न पहनने पर 100 रुपये की कटौती की जाएगी। एआरएम शशी रानी का कहना है कि हमारे यहां से 134 संविदा चालक-परिचालक और 14 नियमित कर्मियों के खाता नंबर भेजे गए हैं। 10 सिंतबर से वर्दी न पहनने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed