{"_id":"62f2a17faa702a051a06689a","slug":"hathras-drivers-and-operators-of-roadways-will-have-to-pay-fine-for-not-wearing-uniform-hathras-news-ali29787128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वर्दी न पहनने पर रोडवेज के चालक-परिचालकों को देना होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वर्दी न पहनने पर रोडवेज के चालक-परिचालकों को देना होगा जुर्माना
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज के चालक-परिचालकों को अब ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहनना महंगा पड़ेगा। अधिकारियों द्वारा इनकी निगरानी की जाएगी। वर्दी न पहनने वाले चालक-परिचालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। निगम स्तर से वर्दी पहने पर जोर दिया है। वहीं रंक्षाबंधन की तैयारियों में चालक परिचालकों की ड्रेस को भी शामिल किया गया है। ताकि यात्री इन्हें पहचान सके।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा हुआ है। हाल ही में डिपो में 77 नई ईटीएम मशीनें आ गई है। इन मशीनों का संचालन जल्द होगा। वहीं डिपो के नियमित व संविदा चालक जिनको वर्दी मिल गई है। वह वर्दी नहीं पहनेंगे तो उनके लिए दिक्कत बढ़ेगी।
पहली बार वर्दी न पहनने पर 50 रुपये और दूसरी बार में 100 रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। चालक खाकी व परिचालक स्लेटी कलर की ड्रेस पहनेंगे। जिन चालक-परिचालकों के पास वर्दी नहीं हैं। उनको जल्द निगम स्तर से वर्दी कपड़ा खरीदने के लिए राशि दी जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि वर्दी न पहनने वाले चालक-परिचालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। जिनके पास वर्दी नहीं है, उनके लिए जल्द बजट आएगा। संवाद