{"_id":"62f548e02b0a342ce36fad2c","slug":"hathras-driver-operators-who-are-duping-roadways-from-whatsapp-group-hathras-news-ali2980103138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : व्हाट्स एप ग्रुप से रोडवेज को चूना लगा रहे चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : व्हाट्स एप ग्रुप से रोडवेज को चूना लगा रहे चालक-परिचालक
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सोशल मीडिया रोडवेज पर भारी पड़ रहा है। चालक-परिचालक त्योहार के सीजन में व्हाट्स एप ग्रुप से रोडवेज को चूना लगा रहे हैं। इस कारण चेकिंग स्टाफ खाली हाथ है। बेटिकट यात्रियों से लेकर सामान तक में चालक-परिचालक गोलमाल कर रहे हैं। चेकिंग की जानकारी ग्रुप पर शेयर की जा रही है। इस कारण बेटिकट यात्रा कराने वाले परिचालक मौज काट रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। ये बसें लोकल व लंबे मार्गों पर संचालित होती है। अब रक्षाबंधन के त्योहार पर भीड़ अधिक निकल रही है। इस कारण चालक-परिचालक भी रोडवेज को चपत लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। चालक-परिचालकों ने व्हाट्स एप ग्रुप बना रखे हैं। यदि कहीं चेकिंग स्टाफ दिखता है तो तत्काल परिचालक इसकी जानकारी ग्रुप में शेयर कर देते हैं।
इससे पीछे आने वाली बसों में कागजी प्रक्रिया व मशीनों को दुरुस्त कर दिया जाता है। इस कारण निगम का चेकिंग स्टाफ खाली है। रोडवेज को त्योहार के सीजन में अच्छी खासी चपत लग रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि चेकिंग स्टाफ अलीगढ़ से आवंटित किया जाता है। हमारे यहां से कुछ नहीं है। चेकिंग का सिलसिला मार्गों पर जारी है। संवाद