फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Drink carefully There is no guarantee of purity of water here

हाथरस : संभलकर पीजिए ! यहां पानी की शुद्धता की कोई गारंटी नहीं

Fri, 22 Apr 2022 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Drink carefully There is no guarantee of purity of water here
हाथरस : मलबे में तब्दील हो चुकी नगर पालिका की प्रयोगशाला। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर में आपूर्ति होने वाले पेयजल की शुद्धता की कोई गारंटी नहीं है। नगर पालिका ने पिछले कई महीनों से पेयजल का नमूना जांच के लिए नहीं भेजा है। यहां स्थापित पानी की जांच की प्रयोगशाला करीब एक दशक पहले समाप्त हो चुकी है। इसमें लैब तकनीशियन (एलटी) का पद भी समाप्त हो चुका हैं। पिछले कुछ दिनों तक खंडहर बनी रही नगर पालिका की प्रयोगशाला अब मलबे में तब्दील हो चुकी है। यह बताना भी जरूरी है कि शहर में नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइनें और सीवर लाइनें आपस में सटी हैं और अक्सर पेयजल के साथ गंदे पानी की आपूर्ति भी घरों में पहुंचने लगती है।
हाथरस नगर पालिका क्षेत्र में करीब 21 हजार घरों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। वहां जलकल संस्थान और जल निगम के कनेक्शन हैं। शहरी क्षेत्र में अभी अमृत योजना का काम जारी है और जल निगम की इस योजना के तहत काफी पेयजल आपूर्ति की जा रही है। खेदजनक पहलू यह है कि शहर के लोगों को किस तरह का पानी मिल रहा है, इसकी कोई गारंटी नहीं है। करीब एक दशक पहले तक हाथरस नगर पालिका में एक प्रयोगशाला स्थापित थी। इस प्रयोगशाला में पानी की जांच होती थी। यहां लैब तकनीशियन और सहायक के पद भी थे, लेकिन इनके सेवानिवृत्त होने के बाद शासन ने इन पदों पर दूसरी तैनाती नहीं की थी। धीरे-धीरे यह प्रयोगशाला खंडहर में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों जब पालिका परिसर में कांपलेक्स बनाने की योजना पर काम शुरू हुआ तो प्रयोगशाला के खंडहरों को भी ढहा दिया गया। अब मौके पर सिर्फ मलबा पड़ा है। यही वजह है कि लंबे समय से शहर में पेयजल के नमूनों की जांच नहीं हुई है। यह बात अलग है कि अपने अनुमान के अनुसार जलकल संस्थान में एक मानक के अनुसार लिक्विड क्लोरीन मिला दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल के नमूनों की जांच की यहां व्यवस्था नही है। कुछ महीने पहले उन्होंने अपने स्तर से ही इसकी जांच पीलीभीत की प्रयोगशाला में कराई थी। तब नमूना पास आया था। यहां पानी की जांच के लिए प्रयोगशाला की जरूरत है।
-सोमप्रकाश, अभियंता जलकल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed