फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dr. Nidar's book Chahkai Bagiya, selected for Mahkai Phool Award

हाथरस : डॉ. निडर की पुस्तक चहकै बगिया, महकै फूल पुरस्कार के लिए चयनित

Wed, 06 Oct 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Dr. Nidar's book Chahkai Bagiya, selected for Mahkai Phool Award
डॉ. कर्णपाल सिंह निडर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा गांव के निवासी साहित्यकार डॉ. कर्ण पाल सिंह निडर को उ.प्र. हिंदी संस्थान ने उनकी ब्रजभाषा में लिखी पुस्तक चहकै बगिया, महकै फूल को रामशंकर शुक्ल रसल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इस पुरस्कार के लिए डॉ. निडर को 40 हजार रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र मिलेगा।

गांव कैलोरा के कृषक परिवार में जन्मे डॉ. निडर साहित्य के क्षेत्र में वर्षों से सेवा करते आ रहे है। डॉ. निडर दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। वह बताते हैं कि जब वह 19 वर्ष की अवस्था में थे तो ट्रेन की चपेट में आकर उनके दोनो पैर कट गए थे। तब से वह निरंतर समाजसेवा व साहित्य सेवा कर रहे हैं। उनकी प्रमुख कृतियों में लहराया वीरान, जिस्म के दो टूंक, झरते आंसू, प्यार और संघर्ष, घटाओं के बादल, खौलता खून, टूटी आस, प्रेम सुधा, लहू के घूंट, चलता प्यार थिरकती किस्मत आदि प्रमुख हैं। उनकी पुस्तक के इस पुरस्कार के लिए चयनित होने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed