फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DPRO upset over the slow pace of works

हाथरस : कार्यों की धीमी गति पर डीपीआरओ खफा

Wed, 14 Dec 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DPRO upset over the slow pace of works
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ओडीएफ प्लस के तहत ग्राम पंचायतों में हो रहे ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जिला समन्वयक (डीसी) की जिम्मेदारी तय की गई है। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यों की निगरानी न होने के कारण विविध गतिविधियों की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर सभी जिला समन्वयक (डीसी) को ब्लॉक वार क्षेत्रों को आवंटन कर कार्यों की निगरानी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मिशन के तहत जिले की चयनित 30 ग्राम पंचायतों में ओडीएफ प्लस के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कार्य किया जा रहा है। जिले में होने वाले कार्यों की निगरानी व तकनीकी प्रबंधन के लिए मिशन की ओर से जिला समन्वयकों को तैनात किया गया है, जिससे ब्लॉक वार ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों की निगरानी कर शासनादेश के क्रम में कार्य कराया जा सके। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने ओडीएफ प्लस के तहत होने वाले कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा में पाया कि इन कार्यों में जिले की प्रगति संतोषजनक नहीं है। सभी डीसी के माध्यम से किए गए अनुश्रवण की भर्त्सना की गई। डीपीआरओ ने कहा है कि जिला कंसलटेंट योगेश सारस्वत मुरसान व सासनी, राहुल सिंह सादाबाद, हसायन और सहपऊ और शैलेंद्र लवानिया सिकंदराराऊ व हाथरस की ग्राम पंचायतों में अनुश्रवण कर योजना में संचालित गतिविधियों को गति प्रदान करें, अन्यथा की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि भ्रमण में होने वाले यात्रा एवं दैनिक व्यय के बिल प्रस्तुत करने के उपरांत धनराशि का भुगतान जनपद की जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति के अनुमोदन के बाद प्रशासनिक व आईईसी मद से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed