{"_id":"61c8a819986cc3753a14b9f6","slug":"hathras-dpro-reviewed-the-garbage-disposal-in-66-gram-panchayats-hathras-news-ali2815799115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 66 ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण की डीपीआरओ ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 66 ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण की डीपीआरओ ने की समीक्षा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले की 66 ग्राम पंचायतों में गीला कूड़ा व सूखा कूड़ा को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है। इसे लेकर जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शासन स्तर से बनी कार्ययोजना के सापेक्ष तेजी से कार्य पूरा किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने के बारे में जागरूक किया जाए, जिससे कचरा निस्तारण का कार्य आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की आय का स्त्रोत भी बढ़ेगा। शासन के निर्देश के क्रम में कूड़ा निस्तारण के लिए प्रथम चरण में जिले की 66 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। डीपीआरओ ने कूड़ा प्रबंधन के काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद