फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   hathras : Don't do anything which effect communal harmony

हाथरस : कोई ऐसा काम न करें जिससे सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो

Sun, 24 Apr 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
hathras : Don't do anything which effect communal harmony
ईद को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक करते एसडीएम, सीओ। संवाद - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में रविवार को एसडीएम राजकुमार यादव एवं सीओ मनोज शर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें ईद का त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द से मनाने की अपील की गई। एसडीएम ने कहा कि किसी के बहकावे में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित न हो। सोशल मीडिया पर कोई अवांछनीय पोस्ट न करें।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति व धर्म गुरु शामिल हुए। एसडीएम एवं सीओ नेे धर्म गुरुओं से कहा कि ईद के पर्व को शांति सौहार्द एवं भाईचारे से मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूूचना दें। बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक का संचालन प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने किया।
विज्ञापन

मौके पर एसएसआई कृतपाल सिंह, सतीश कुमार, तस्सवुर अली, चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, अंसार खां, भाजुदीन, आमिर खान, नौशाद आलम, कल्लू मास्टर, मनोज कुमार, नितिन कुमार, मधुवाला, नरेश कुमार, कुलदीप कुमार, उदयवीर सिंह, मनवीर सिंह, खूब सिंह, प्रमोद शर्मा, संदीप चौधरी, हपेंद्र सिंह, साबिर खान, नेमपाल सिंह, बाबूलाल, दलवीर सिंह, डॉ. चांद अहमद, चितर सिंह, अंकित गर्ग, हबीब खां, बनी सिंह, आनंद पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed