फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dogs run the reindeer deer, villagers rescue

हाथरस: कुत्तों ने बारहसिंगा हिरन को दौड़ाया, ग्रामीणों ने बचाया

Mon, 24 Feb 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Dogs run the reindeer deer, villagers rescue
सहपऊ: गांव लोधई में ग्रामीणों द्वारा कुत्तों से बचाया गया बारहसिंगा हिरन। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

जंगल से भटकते हुए एक बारहसिंगा खेतों में पहुंच गया। अचानक उसके पीछे कुत्ते पड़ गए और वह जान बचाने के लिए गांव लोधई में घुस गया। उसका पीछा कर रहे कुत्ते तो वापस चले गए, फिर भी उसकी जान के लाले पड़ गए।
गांव में घुसते ही वहां भी कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। काफी देर तक बारहसिंगा को कुत्ते दौड़ाते रहे। भागते-भागते जब उसकी हिम्मत जवाब दे गई तो वह एक गली में गिर पड़ा। गिरते ही कुत्ते उस पर टूट पड़े। मौके पर काफी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल उसको बचाया। वह बार-बार उठकर भागने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उसके हाथ पैर बांध दिए और पशुपालन विभाग और वन विभाग की टीम को सूचित कर दिया। थोड़ी देर बाद दोनों टीम मौके पर पहुंच गईं। पशु पालन विभाग की टीम ने उसके घावों पर महरम पट्टी कर दी। वन क्षेत्राधिकारी एसके उपाध्याय ने बताया कि उनकी टीम ने हिरन को सिकंदराराऊ के गांव टटी डंडिया के जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed