फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Documents burnt in the block sadar complex, discussions

हाथरस: ब्लॉक सदर परिसर में जलाए गए दस्तावेज, चर्चाएं

Sun, 12 Jul 2020 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Documents burnt in the block sadar complex, discussions
हाथरस: विकास खंड कार्यालय परिसर में जलाए गए कागजात। - फोटो : HATHRAS
ब्लॉक सदर परिसर में सरकारी दस्तावेजों को जलाने का मामला सामने आया है। सरकारी दस्तावेेजों को जलाने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पिछले दिनों ब्लॉक के कार्यालय में मौजूद कैश बुक सहित तमाम दस्तावेजों को जलाकर राख कर दिया गया है। आखिर इन दस्तावेजों को किन के आदेश पर जलाया गया और दस्तावेज क्यों जलाए गए यह अभी सवाल ही बना हुआ है। उच्चाधिकारियों को दस्तावेजों को जलाने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

ब्लॉक सदर परिसर में पिछले दिनों सरकारी दस्तावेजों की तमाम फाइलों को जलाने का मामला सुर्खियों में आया है। यह फाइलें ब्लॉक के गेट के पीछे की ओर जलाई गई हैं। इन फाइलों में कैशबुक आदि दस्तावेज अधजले होने के कारण स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। दस्तावेजों को आग लगाए जाने को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों में तमाम तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। दस्तावेेजों को क्यों जलाया गया और इन दस्तावेजों में ऐसा क्या था यह सवाल बना हुआ है। इन दस्तावेजों में क्या राज थे। इसे लेकर लोग तमाम तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन

एनआरएलएम के कार्यालय के लिए हॉल की सफाई कराई गई थी। इस कारण कुछ रद्दी कागजों को नष्ट किया गया है। सरकारी दस्तावेज नहीं जलाए गए हैं।
अवधेश सिंह यादव, डीडीओ व प्रभारी बीडीओ हाथरस सदर
ब्लॉक परिसर में दस्तावेज जलाने संबंधी कोई मामला संज्ञान में नहीं है। न ही किसी अधिकारी के द्वारा कोई जानकारी दी गई है। इस मामले की जानकारी ली जाएगी।
आरबी भास्कर, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed