{"_id":"5e8a1a388ebc3e774f34f216","slug":"hathras-doctors-perform-routine-checkup-of-corona-infected-deposits-hathras-news-ali2307387133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कोरोना संक्रमित जमातियों का चिकित्सकों ने किया रूटीन चेकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कोरोना संक्रमित जमातियों का चिकित्सकों ने किया रूटीन चेकअप
विज्ञापन
हाथरस: मुरसान सीएचसी में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। हाल ही में कोरोना पॉजि
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना वायरस से संक्रमित चार जमातियों को मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। दूसरे दिन डॉक्टरों द्वारा चारों संक्रमित जमातियों का रूटीन चेकअप कराया गया है। कोरोना संक्रमित इन चार लोगों की देखभाल के लिए प्रशासन द्वारा चिकित्सकों की टीम लगाई गई है।
चिकित्सकों द्वारा इनके खाने के साथ-साथ दवा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जमातियों की देखभाल करने वाले चिकित्सकों को राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। चारों जमातियों के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद हॉस्पिटल परिसर के अंदर दोनों गेटों को बंद कर दिया गया है। जमातियों के इस हॉस्पिटल में भर्ती होने के कारण एंबुलेंस चालक भी हॉस्पिटल में आने से कतरा रहे हैं।
चालकों ने अपनी-अपनी एंबुलेंसों को हॉस्पिटल परिसर से बाहर खड़ा कर रखा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान के प्रभारी विजय आनंद का कहना है कोरोना संक्रमित चारों जमातियों का चिकित्सकों द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है उन्हें समय-समय पर खाना व दवा दी जा रही है। एक दो दिन बाद इनकी फिर से जांच कराई जाएगी। फिलहाल इनकी स्थिति सामान्य है।