फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Doctors did not come to TB hospital till 11 am, patients kept waiting

Hathras News: अस्पताल में 11 बजे तक नहीं आए डॉक्टर, इंतजार में बैठे रहे मरीज

Wed, 21 Dec 2022 05:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2022 05:30 AM IST
सार

हाथरस के टीबी अस्पताल की ओपीडी खुलने के बाद 3 घंटे तक भी डॉक्टर नहीं आ रहे हैं। मरीजों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Hathras: Doctors did not come to TB hospital till 11 am, patients kept waiting
जिला क्षय रोग चिकित्सालय में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी व परेशान बैठा मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमडीटीबी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को डॉक्टर का घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह आठ बजे की बजाय 11 बजे के बाद डॉक्टर पहुंचे, जिनके आने के इंतजार में मरीज अस्पताल के बाहर बैठे रहे।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह टीबी अस्पताल की बाह्य रोगी विभाग की ओपीडी भले ही सुबह आठ बजे खुल गई थी, लेकिन यहां 11 बजे तक डॉक्टर नजर नहीं आए। इस कारण दवा लेने आए मरीजों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। जब 11 बजे के बाद अस्पताल में डॉक्टर पहुंचे, तो मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कई दिनों से प्राइवेट में उपचार करा रहे थे, लेकिन वहां पर कोई लाभ नहीं हुआ तो अब यहां पर दवा लेने आए हैं, डॉक्टर के आने के इंतजार में बैठे हुए हैं।
-सत्यभान, मरीज
अपनी बेटी को दवा दिलवाने टीबी अस्पताल आया हूं, लेकिन यहां अभी तक तो डॉक्टर ही नहीं आए हैं, काफी देर से इंतजार कर रहे हैं।
-जयपाल, तीमारदार
सर्दी और खांसी की शिकायत है। उसी की दवा लेने के लिए टीबी अस्पताल आई हूं। लेकिन यहां अभी तक डॉक्टर ही नहीं आए हैं।
-सुमित्रा, मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed