{"_id":"5f29a2408ebc3e3cf67f6b3f","slug":"hathras-do-not-organize-any-activities-on-the-road-worship-at-home-only-hathras-news-ali2403940199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सड़क पर न करें कोई आयोजन, घर पर रहकर ही करें पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सड़क पर न करें कोई आयोजन, घर पर रहकर ही करें पूजा-अर्चना
विज्ञापन
हाथरस: अयोध्या में भूमि पूजन से पहले सुरक्षा इंतजामों के लिए सदर कोतवाली में विभिन्न संगठनों के ल
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क है। कई संगठनों के साथ कोतवाली सदर में अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में लोग सड़क पर कोई आयोजन नहीं करें। लोग अपने घर के अंदर रहकर ही खुशियां मनाएं।
अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर यहां भी कई संगठनों ने आयोजन करने की अपील की है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। इसके मद्देनजर अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने कोतवाली सदर में आरएसएस से जुड़े कई संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि इस समय पूरे जिले में धारा 144 लागू है। कोरोना संक्रमण का खतरा भी व्याप्त है। ऐसे में लोग सड़क पर कोई आयोजन न करें।
घर पर रहकर ही पूजा-अर्चना करें। धारा 144 का जो उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीओ सिटी रामशब्द यादव, कोतवाली निरीक्षक सदर जगदीशचंद, भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, विहिप के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला मंत्री कैलाश कूलवाल, नवनीत गौतम, प्रवीण खंडेलवाल, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, मोहन पंडित, वीरेंद्र प्रसाद, अनूप वार्ष्णेय, अशोक गोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पुलिस ने की शहर में गश्त
हाथरस। अयोध्या में भूमि पूजन से पहले कोतवाली निरीक्षक जगदीशचंद्र ने देर शाम पुलिस फोर्स के शहर के बाजारों में गश्त की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।