{"_id":"605e1cda8ebc3e59144f17d6","slug":"hathras-dm-visited-places-to-build-strong-room-sadabad-news-ali259655360","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्ट्रांग रूम बनाने के लिए डीएम ने देखे स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्ट्रांग रूम बनाने के लिए डीएम ने देखे स्थल
विज्ञापन
हाथरस : पंचायत चुनाव के मद्देनजर निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ मंडी समिति सादाबाद, जनता इंटरमीडिएट कॉलेज सहपऊ, केसी एजुकेशन इंस्टीट्यूट सहपऊ तथा जीएसएस इंटर कॉलेज मुरसान का निरीक्षण किया।
डीएम ने उक्त स्थानों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने एवं बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। डीएम ने पर्याप्त संख्या में काउंटर लगाने के निर्देश दिए, जिससे पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और उनको समय से पोलिंग बूथ के लिए रवाना किया जा सके।
गाड़ियों को खड़ी करने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था पास में ही कराने के निर्देश दिए, जिससे आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान जीएस एस इंटर कॉलेज के बाहर नाली में जलभराव एवं गंदगी पर्याप्त मात्रा में होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ नगर पंचायत मुरसान को तत्काल जलभराव की समस्या को दूर करने एवं साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सादाबाद राजेश कुमार, बीडीओ मुरसान ज्योति शर्मा, डीसी मनरेगा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, आरआई तथा अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।