फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM took stock of preparations for rescue from Corona

हाथरस : डीएम ने लिया कोरोना से बचाव की तैयारियों का जायजा

Tue, 03 Jan 2023 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM took stock of preparations for rescue from Corona
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कोविड-19 की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई तैयारियों, संक्रमित व्यक्तियों की जांच, टीकाकरण और ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीएम ने कहा कि कोविड-19 के नए वैरिएंट की आशंका को देखते हुए इलाज की सभी तैयारियां चाक-चौबंद रखें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से जिले में निजी अस्पताल संचालकों से वार्ता कर कोविड-19 के मरीजों की भर्ती के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड अस्पतालों में रखे ऑक्सीजन सिलिंडरों अ ौर रेगुलेटरों आदि की जांच करने के निर्देश दिए। ऑक्सीजन सिलिंडरों को भरवाने के लिए आसपास के जिलों में संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने डोर-टू-डोर सैंपलिंग टीमों को तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि सर्दी, खांसी, जुकाम और श्वांस संबंधी मरीजों की कोविड जांच प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायतों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें के संबंध में अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता पैदा करने के निर्देश दिए। आईसीसीसी में आने वाली कॉल का निस्तारण गंभीरतापूर्वक करने और संबंधित व्यक्ति का नाम, पता व मोबाइल नंबर सहित पंजिका में दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोविड मरीजों को भर्ती के लिए जनपद के एमडीटीवी चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ, मुरसान, सासनी तथा महौ में व्यवस्था की गई है। समस्त ग्राम पंचायतों व नगर पालिका और नगर पंचायतों क्षेत्रों में निगरानी टीम बनाई गई हैं। जिले में वर्तमान में कोविड का कोई सकिय मरीज नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed