{"_id":"62ed68e8abaa461763438482","slug":"hathras-dm-sp-interacted-with-the-students-coming-to-the-library-hathras-news-ali297598822","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों से रूबरू हुए डीएम-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों से रूबरू हुए डीएम-एसपी
विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली चंदपा के परिसर में स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण करते डीएम, एसपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को थाना चंदपा परिसर स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। एसपी ने पुस्तकालय भवन, इसमें उपलब्ध फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और पुस्तकों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
विद्यार्थियों के पीने के लिए स्वच्छ पानी और शौचालय आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुस्तकालय में नियुक्त कर्मचारियों को पुस्तकालय की पुस्तकों का सही तरह से रखरखाव करने के लिए निर्देशित किया गया।
डीएम और एसपी ने पुस्तकालय की सराहना करते हुए उपस्थित विद्यार्थियों से वार्ता की। विद्यार्थियों द्वारा कुछ और जरूरी किताबें भिजवाने की मांग की गई। दोनों अधिकारियों ने जल्द किताबें भिजवाने का आश्वासन दिया। संवाद