फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM saheb, electricity bill of millions of one-room houses

हाथरस: डीएम साहब, एक-एक कमरे के घरों का लाखों का बिजली बिल

Wed, 12 Feb 2020 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM saheb, electricity bill of millions of one-room houses
हाथरस: कांशीराम कॉलोनी में बिजली महकमे की कार्रवाई से नाराज लोग डीएम से शिकायत करते हुए। - फोटो : HATHRAS
एक-एक कमरे के घरों पर लाखों का बिजली बिल बकाया
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदों ने डीएम से रोया अपना दुखड़ा
बिजली विभाग के अफसरों पर लगाया मनमानी का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के समक्ष अपना दुखड़ा रोया। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि डीएम साहब, एक-एक कमरे के घरों का लाखों रुपये का बिजली का बिल बना दिया गया है। बिजली विभाग के अफसर मनमाने तरीके से बकाया बिल निकाल रहे हैं, जबकि हम लोग सही बिलों का भुगतान करने के लिए तैयार है, फिर भी रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विद्युत विभाग की कार्यशैली की शिकायतें समय-समय पर जिले के प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों सहित उच्चाधिकारियों के सामने आती रहती हैं। निर्देशों के बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं आ पा रहा है। आए-दिन लोग इन शिकायतों को लेकर अधिकारियों की चौखट पर पहुंचते हैं। बुधवार को कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले स्थानीय लोग कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग उत्पीड़न करते हुए मनमाना रवैया अपना रहा है। आधी से ज्यादा कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति को ठप कर दिया गया है। कॉलोनी वासियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

मनमाने तरीके से लाखों रुपये के बिजली बिल बनाकर बकाया नोटिस जारी किए गए हैं। लोगों ने डीएम से मांग की कि बिजली विभाग की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई को रोकने के साथ ही नए मीटर लगवाते हुए प्रत्येक माह बिजली बिल भेजने की व्यवस्था की जाए। डीएम ने विद्युत विभाग के अफसरों को तत्काल कॉलोनी में शिविर लगाकर बिलों को मौके पर सही करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जमील, आसिफ, शब्बीर, रोहित अग्रवाल, विजय उपाध्याय, हरिशचंद्र, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed