फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM reached Women's Hospital to investigate the matter of delivery near the toilet

हाथरस : शौचालय के पास प्रसव के मामले की पड़ताल के लिए महिला अस्पताल पहुंचे डीएम

Thu, 24 Jun 2021 11:01 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM reached Women's Hospital to investigate the matter of delivery near the toilet
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के गेट पर महिला को प्रसव होने के मामले की पड़ताल के लिए बृहस्पतिवार को डीएम महिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर महिला व बच्चे के बारे में जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन के लोगों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने यहां आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। डीएम ने जिला अस्पताल में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण का जायजा लिया। सीएमएस डॉ. आईवी सिंह को टीकाकरण के लिए 18 से 44 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए अलग-अलग टीकाकरण कक्ष बनाने एवं टीकाकरण के लिए अलग-अलग टीमों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों के बैठने के लिए भी उचित प्रबंध किया जाए। कोई भी मरीज गैलरी में खड़ा हुआ नहीं रहना चाहिए। उन्होंने एएमसी वार्ड का निरीक्षण किया। उसमें भर्ती महिला से उनके स्वास्थ्य एवं बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। अस्पताल द्वारा दिए जाने वाले खाने के बारे में भी जानकारी ली। उपस्थित डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का वजन कम है। डीएम ने महिला से बच्चे की देखभाल उचित ढंग से करने एवं समय-समय पर डाक्टरी परामर्श प्राप्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल परिसर में मूलभूत सुविधाओं को दुरस्त करने एवं सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट बनाने के लिए अस्पताल परिसर में स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए इस प्रकार से स्थान चिन्हित करें कि अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति में प्रयोग होने वाले पाइपों पर खर्च कम से कम करना पड़े और आसानी से महिला एवं पुरुष हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की आपूर्ति दी जा सके। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, सीएमएस, तहसीलदार हाथरस, ईओ नगर पालिका व अन्य संबंधित मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed