{"_id":"6084555b8ebc3e8dc45697b7","slug":"hathras-dm-inspects-kovid-el-two-hospital-shaphu-news-ali2618119159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डीएम ने किया कोविड एल टू अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डीएम ने किया कोविड एल टू अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन
हाथरस : सहपऊ में श्रीराम हॉस्पिटल का निरीक्षण करते डीएम व अन्य अधिकारी।
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सीडीओ आरबी भास्कर और सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर के साथ कस्बा सहपऊ में सादाबाद-जलेसर मार्ग स्थित कोविड एल टू अस्पताल के लिए अधिग्रहीत किए गए श्रीराम हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। अस्पताल के संचालक डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में 100 बेड की क्षमता के साथ दो एंबुलेंस, दो डॉक्टर, एक निश्चेतक और 16 ऑक्सीजन के सिलिंडर उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति आगरा के आंवल खेड़ा से ली जा रही है।
डीएम ने अस्पताल संचालक को मरीजों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत डॉक्टरों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। मरीजों की संख्या के आधार पर 50 प्रतिशत ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था करने, सभी वार्डों में सेेंट्रलाइज व्यवस्था के तहत ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था करने और मरीजों की संख्या को देखते हुए एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कोविड-19 वार्ड में अन्य किसी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को किसी भी सूरत में भर्ती नहीं किया जाए। कोविड-19 फैसिलिटी में तैनात डॉक्टरों एवं अन्य मेडिकल स्टाफ को पूरी सुरक्षा के साथ ड्यूटी कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके अग्रवाल, एसडीएम राजेश कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन, कोतवाल सत्यप्रकाश, डॉ. सौरभ कुमार, अरविंद सिंह के अलावा हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद था।