{"_id":"5f4947cf8ebc3e6d003d522f","slug":"hathras-dm-expressed-displeasure-over-the-poor-progress-of-loan-disbursement-hathras-news-ali2423541148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ऋण वितरण की खराब प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ऋण वितरण की खराब प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति एवं जिला पुनरीक्षण समिति की डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार अध्यक्षता में हुई। ऋण वितरण की प्रगति ठीक नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जरूरतमंद लोगों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने ऋण लिए जाने के लिए प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदन में किसी प्रकार की कमी है तो 15 दिन का समय देते हुए नोटिस जारी किया जाए।
डीएम ने कहा कि रोजगार परक सभी योजनाओं में लंबित आवेदन पत्रों का अविलंब निस्तारण कर सभी पात्र आवेदकों को ऋण मुहैया कराएं, जिससे नए रोजगारों का अधिक से अधिक सृजन किया जा सके। उन्होंने लंबित आवेदनों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इनका अतिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि ऐसा न करने वाले बैंकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।