फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM expressed displeasure after seeing the mess in Kasturba Gandhi Residential Girls Hostel

हाथरस : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास में गंदगी देख डीएम ने जताई नाराजगी

Fri, 27 Aug 2021 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM expressed displeasure after seeing the mess in Kasturba Gandhi Residential Girls Hostel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक हसायन के रति का नगला में कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा बनाए गए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास का डीएम रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य प्रारंभ एवं लागत तथा अवशेष कार्यों के बारे में जानकारी ली।
कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता आरके निरंजन ने बताया कि छात्रावास के निर्माण के लिए 2017 में स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसके पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। निर्माण कार्य के लिए 170 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई थी। अभी लगभग 25 लाख रुपये का भुगतान अवशेष है। विद्युत कनेक्शन तथा बाथरूम में पानी सप्लाई की व्यवस्था की जानी है, पानी की व्यवस्था के लिए एक सबमर्सिबल तथा एक हैंडपंप प्रांगण में स्थापित किया गया है। पानी की निरंतर सप्लाई के लिए टंकी रखी गई है तथा छात्रावास में कुल 26 कमरे, एक डाइनिंग हॉल, किचन बनाया गया है। जिसमें से 13 कमरे भूतल तथा 13 कमरे प्रथम तल पर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक कमरे में 04 छात्राओं के रहने की व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने साफ सफाई की व्यवस्था पर असंतोष जताया। कार्यदायी संस्था को तत्काल साफ सफाई, विद्युत कनेक्शन एवं पानी सप्लाई की व्यवस्था को संचालित कराने साथ ही साथ खिड़कियों पर जाली लगवाने, कमरों में पंखे एवं लाइट की व्यवस्था सुचारु रूप से करने तथा शेष कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed