फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM bifurcated for not getting cleanliness in CHC

हाथरस : सीएचसी में सफाई न मिलने पर बिफरे डीएम

Fri, 08 Apr 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM bifurcated for not getting cleanliness in CHC
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां मिलीं कमियों को तत्काल दूर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। डीएम ने सीएचसी में सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
डीएम ने सीएचसी की उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया। डॉ. चंद्रगुप्त, डॉ. नीरव शर्मा, राजकुमार सिंह तकनीशियन, मनोज कुमार मिश्र एक्स-रे तकनीशियन, नर्स दुर्गेश मौके पर उपस्थित मिलीं। दंत चिकित्सक सिद्धार्थ सिंह, चिकित्साधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. अमित अग्रवाल, चिकित्साधिकारी हरस्वरूप, डॉ. प्रकाश मोहन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी सिंह, डॉ. मयंक बंसल चिकित्सा अधीक्षक, बृजेश कुमारी, आशीष शर्मा, रवि कुमार, कुंवर पाल सिंह, सुगंधा सागर, राघवेंद्र कुमार, सुभाषचंद्र, उर्मिला वर्मा तथा बबिता चौहान अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

डीएम ने सभी अनुपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, एफआरईओ वार्ड, कोल्ड चेन और जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में उपस्थित मरीजों से उनके हाल-चाल पूछे। यह भी पूछा कि उन्हें समय से दवाएं मिल रही हैं या नहीं। मरीजों ने बताया कि उन्हें समय से दवाएं मिल रही हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे, एमओआईसी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed