फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM angry for not having tender process for approved works

हाथरस : स्वीकृत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया न होने पर डीएम खफा

Wed, 17 Aug 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM angry for not having tender process for approved works
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में 14वें व 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि के सापेक्ष प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बैठक की। उन्होंने स्वीकृत कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सभी प्रस्ताव जनसामान्य की आधारभूत सुविधाओं से संबंधित हैं। जलनिकासी, नाली, सीवर, सीसी और इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण, कायाकल्प एवं विकास से संबंधित कराए जाने वाले कार्यों को सर्व सहमति से नियमानुसार स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रस्तुत किए गए कार्यों की पूर्ण डीपीआर तैयार करने एवं प्रस्ताव में रंगीन फोटोग्राफ लगाने के निर्देश दिए। पूर्व बैठक में स्वीकृति कार्यों की टेंडर प्रक्रिया न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन कार्यों की स्वीकृति निरस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को निर्माण कार्यों के संबंध में डीपीआर तैयार करने से पूर्व अधीक्षण अभियंता के साथ निर्धारित स्थल का मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान लंबित होने पर डीएम ने संबंधित समस्त ईओ के लंबित भुगतानों को तत्काल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed