फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM and SP performed aarti on the banks of river Sengar

हाथरस : सेंगर नदी के तट पर डीएम व एसपी ने की आरती

Sat, 26 Mar 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM and SP performed aarti on the banks of river Sengar
हाथरस : गंगा स्वच्छता पखवाड़ा महोत्सव के तहत पूजा करते जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा महोत्सव के तहत गंगा की सहायक सेंगर नदी के तट पर जन-जन को नदियों के प्रति आस्थावान बनाने के लिए ग्राम पंचायत ठूलई में भारत की नदियों का महोत्सव कार्यक्रम का डीएम व एसपी ने फीता कटकर उद्घाटन किया। इस दौरान नदी को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई।
जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी तथा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने नदी के तट पर आरती की। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नदी के किनारे पर पौधरोपण किया। जिलाधिकारी ने लोगों से पौधरोपण का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कन्या गुरुकुल तथा मातृ छाया के बच्चों ने कार्यक्रम एवं आसन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने बच्चों 2100 रुपये तथा उपस्थित ग्राम प्रधानों ने 500- 500 रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान कवि पदम अलबेला, प्रदीप पंडित, नितिन मिश्र आदि ने अपनी कविताओं से लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी हाथरस, डीएफओ अशोक, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्रामीण आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed