फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Diwali festival celebrated with enthusiasm in Doon Public School

हाथरस : दून पब्लिक स्कूल में उत्साह से मनाया दिवाली महोत्सव

Fri, 21 Oct 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Diwali festival celebrated with enthusiasm in Doon Public School
हाथरस : दून पब्लिक स्कूल में दिवाली महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दून पब्लिक स्कूल में विशेष प्रात: कालीन सभा में दिवाली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल और नम्रता अग्रवाल ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर उनका पारंपरिक पूजन एवं वंदन किया।
कार्यक्रम में लव और कुश वाणी के अंतर्गत संपूर्ण रामायण को प्रस्तुत किया गया। इसमें सातवीं कक्षा की छात्रा पीहू बंसल, गौरी गुप्ता, अंशिका कौशिक, नित्या वार्ष्णेय, छात्र सुबीर सिंह, राघव सिंह, योगेश शर्मा, हर्ष अग्रवाल, देवदत्त, कक्षा चौथी के छात्र सुब्रत अग्निहोत्री कक्षा 5 वीं के छात्र तेजस गुप्ता ने राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, लव, कुश वाल्मीकि आदि की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों को इंटर स्कूल प्रतियोगिता और इंटर हाउस प्रतियोगिताओं के प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कविता, वाद-विवाद( हिंदी, अंग्रेजी) पेंटिंग, बैडमिंटन, शतरंज आदि गतिविधियों के लिए प्रमाणपत्र दिए गए। महिला पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रियंका और अंजू यादव ने शिरकत की और कहा कि अगर लड़कियों को अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की कोई भी परेशानी होती है तो वे 1090 नंबर पर कॉल कर सकती हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई और शिकायतकर्ता की पहचान भी उजागर नहीं की जाएगी। विद्यालय के बच्चों ने हैप्पी दिवाली गाने पर नृत्य की मनोरंजक प्रस्तुति दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed