फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Diwali celebrated on the arrival of Shri Ram in Ayodhya

हाथरस : श्रीराम के अयोध्या पहुंचने पर मनाई दिवाली

Sun, 17 Oct 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Diwali celebrated on the arrival of Shri Ram in Ayodhya
हाथरस : रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रावण वध के बाद शनिवार को प्रभु राम अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उनका आरती उतारकर स्वागत किया गया। इस लीला को देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं दिन में श्रीकृष्ण लीला में भी विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। लीला में अयोध्या की ओर लौटते समय वन में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और भक्त हनुमान तमाम ऋषि, मुनियों से मुलाकात करते हैं। जो राम की पितृभक्ति के साथ पराक्रम की प्रशंसा करते हैं।
चौदह वर्ष के लंबे इंतजार के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम जब अयोध्या पहुंचते हैं, तो सभी जश्न में डूब जाते हैं। राज्य में घी के दीपक जलाए जाते हैं। तभी से दीपावली मनाने का प्रचलन हैं। भ्राता राम के आने की खबर सुनकर भरत जी दौड़े चले आते हैं और प्रभु राम से लिपट जाते हैं।
विज्ञापन

यह देखकर भक्तों की आंखें भी छलक आती हैं। भरत जी रूंधे गले से विरह वेदना भगवान राम, मइया सीता, अनुज लक्ष्मण और हनुमान जी के समक्ष व्यक्त करते हैं। राजमहल में भी खुशी की लहर दौड़ जाती है। सभी उनके स्वागत में लग जाते हैं। तमाम लीलाओं के मंचन के बाद रविवार को राम राज्याभिषेक होगा। कृष्ण लीला में भी विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed