फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Divyang will get accommodation in CM Housing Scheme

हाथरस : दिव्यांगों को मिलेंगे सीएम आवास योजना में आवास

Sun, 09 Oct 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:22 AM IST
सार

अब इस सूची को तैयार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ब्लॉक वार सूची तैयार कर ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इस डाटा को शासन को ऑनलाइन पोर्टल पर भेजा जाएगा, जिससे जल्द से जल्द दिव्यांगों को आवास निर्माण का लाभ मिल सके।

विज्ञापन
Hathras: Divyang will get accommodation in CM Housing Scheme

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में आवास विहीन, जर्जर और कच्चे आवासों में रह रहे दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभान्वित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में ग्रामीण इलाके में सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। यह रिपोर्ट शासन को तीन दिन में भेजी जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे दिव्यांगों की पात्रता सूची तैयार की जाएगी। शासन ने निर्देश दिए हैं कि आवास विहीन, जर्जर और कच्चे आवासों में रह रहे दिव्यांगों का टीमें लगाकर सर्वे किया जाए। सर्वे के आधार पर पात्रता सूची को तैयार किया जाए। अब इस सूची को तैयार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

सभी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ब्लॉक वार सूची तैयार कर ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इस डाटा को शासन को ऑनलाइन पोर्टल पर भेजा जाएगा, जिससे जल्द से जल्द दिव्यांगों को आवास निर्माण का लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed