फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Divyang brothers and sisters should be an active part of politics: Dhananjay

हाथरस : दिव्यांग भाई-बहन राजनीति का सक्रिय हिस्सा बनें : धनंजय

Mon, 13 Dec 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Divyang brothers and sisters should be an active part of politics: Dhananjay
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर आयोजित दिव्यांग सम्मेलन में मंचासीन अतिथि व उपस्थित पदाधिकारी। विज्ञ - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को दिव्यांग सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर 150 लोंगो को सदस्यता दिलाई गई। सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय सहसंयोजक डॉ. धनंजय तिवारी ने कहा कि दिव्यांगों में पुराने समय से भारतीय समाज में बड़े-बड़े संत, कवि और समाजसेवियों ने दिव्यांग होते हुए भी समाज के हित और उत्थान के लिए कई काम किए हैं। इसमें महाकवि सूरदास का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। इस क्रम को आगे बढ़ाते और संस्कृति का सम्मान रखते हुए भाजपा ने दिव्यांग प्रकोष्ठ बनाकर अभूतपूर्व कार्य किया है, जिससे दिव्यांग भी भारतीय राजनीति का सक्रिय हिस्सा बन सकेंगे। क्षेत्रीय सहसंयोजक प्रकाश तंवर ने भी दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि धर्मेश गौतम ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर चलने वाली पार्टी है, इसलिए उसने हर मोर्चा और प्रकोष्ठों का गठन किया हैं। ठा. प्रमोद कुमार पुंढीर ने कहा कि जो दिव्यांग हित की बात करेगा, वही प्रदेश में राज करेगा। इस मौके पर योगेंद्र सिंह वार्ष्णेय, प्रमोद कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार शर्मा, निहाल सिंह , देवेंद्रपाल सिंह, दुर्गा प्रसाद, संजू कुशवाहा, गौरव, रामगोपाल, राजेश, हनीफ खान, कन्हैया, तिलक सिंह, सुरेंद्र, सोरन, अनिल, कृष्णा कुमारी, नीलम, हेमलता सैकड़ो दिव्यांग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed