फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Divisional officials visited the fields to know the condition of the crop

हाथरस: मंडलीय अधिकारियों ने खेतों का भ्रमण कर जाना फसल का हाल

Thu, 21 May 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Divisional officials visited the fields to know the condition of the crop
हाथरस: फसलों का हाल देखते कृषि विभाग के मंडलीय अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडलीय अधिकारियों ने विकास खंड मुरसान के किसानों के खेतों का भ्रमण किया। उन्होंने लौकी, काशीफल और खीरा की फसल का जायजा लिया। फसल में लगने वाले रोग के नियंत्रण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
मंडलीय अधिकारी राजेश कुमार उप निदेशक कृषि रक्षा, वीके सचान उप कृषि निदेशक शोध अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ ने बुधवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेंद्र सिंह के साथ मुरसान विकास खंड के किसानों की लौकी, खीरा और काशीफल की फसल का निरीक्षण किया। गांव भगतुआ न्याय पंचायत नगला गजुआ के किसान हरीसिंह उर्फ राजपाल, रामेश्वर सिंह सहित अन्य किसानों के खेतों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

किसान हरी सिंह ने बताया कि उनकी काशीफल की फसल में फल नहीं आ रहे हैं। बीज शर्मा बीज भंडार घंटाघर से लिया था। गांव ताजपुर में निरीक्षण कर आश्वयक निर्देश दिए। किसानों की किसान सम्मान निधि, केसीसी आदि की समस्या को दूर करने के निर्देश संबंधित को दिए। निरीक्षण के वक्त उप संभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed