फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Districts should be ready to face power crisis

हाथरस: जिलेवासी हो जाएं बिजली संकट झेलने को तैयार

Tue, 19 May 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Districts should be ready to face power crisis
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे विद्युत उपकरण भी जवाब देने लगे हैं। ओढ़पुरा स्टेशन पर 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। इस कारण जिलेवासियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। ट्रांसमिशन के अधिकारियों ने डिस्ट्रीब्यूशन के अफसरों से साफ शब्दों में कहा है कि दो ट्रांसफर से शहर से देहात तक बिजली आपूर्ति दी जा रही है। यदि कोई दिक्कत होगी तो ओवरलोड वाले इलाकों में कटौती की जाए। इसे लेकर विद्युत वितरण खंडों में ओवरलोडिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के ओढ़पूरा स्थित ट्रांसमिशन के सब स्टेशन में 40 एमबीए के तीन ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इन ट्रांसफार्मरों से शहर से देहात तक बिजली आपूर्ति की जाती है। इसमें 40 एमबीए का एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। दो ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई की जा रही है। गर्मी में एसी कूलर के कारण यदि कोई ओवरलोडिंग होती है तो विद्युत विभाग द्वारा जिलेभर में अलग अलग इलाकों में कटौती का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इस कारण लोगों को कई कई घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ट्रांसमिशन के अधिकारियों ने विद्युत वितरण खंड को इस मामले में अवगत करा दिया है। साथ ही ओवरलोडिंग न हो, इसके लिए ध्यान देने के लिए कहा है, ताकि बिजली आपूर्ति सही चल सके। ट्रांसफार्मर सही होने में लॉकडाउन आड़े आ रहा है। इसे लेकर बिजली अधिकारी खासे परेशान हैं। अधीक्षण अभियंता हरि मोहन का कहना है कि 40 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। यदि दोनों ट्रांसफार्मर ओवरलोड हुए तो कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed