फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: District reaches 7th position in the state in the Swachh Survekshan Grameen 2019

हाथरस: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 में प्रदेश में जिला पहुंचा 7 वें पायदान पर

Sun, 24 Nov 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: District reaches 7th position in the state in the Swachh Survekshan Grameen 2019
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में प्रदेश में सातवें पायदान पर हाथरस
विज्ञापन

देश में 48वें स्थान पर रहा जिला, डीएम ने नागरिकों को दिया श्रेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 के सर्वे में प्रदेश में जिले को सातवां स्थान मिला है। देश में हाथरस जिला 48 वें पायदान पर रहा है। सर्वेक्षण में तीन बिंदुओं के आधार पर रैंकिंग निर्धारित की गई थी। प्रदेश में टॉप 10 में आने पर विभागीय अधिकारियों में बेहद खुशी है। डीएम ने सभी नागरिकों का आभार जताया है।
सर्वेक्षण में मोबाइल ऐप के माध्यम से सिटीजन फीड बैक लिया गया था। सर्वेक्षण में डायरेक्ट आब्जर्वेशन के लिए शासन की टीम ने मौके पर आकर शौचालयों के निर्माण व प्रयोग की स्थिति देखी थी। सर्विस लेवल पर प्रगति की समीक्षा भी की गई थी। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश और देश में जिले की रैंकिंग निर्धारित की गई।
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि ग्रामीणों की जागरूकता के चलते जिला प्रदेश में सातवें स्थान पर आया है। देश में टॉप-50 में शामिल होते हुए 48 वां पायदान हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष इस सर्वेक्षण में देश में 257 वां व प्रदेश में 18 वां स्थान रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed