{"_id":"5ddacff98ebc3e54e3791b6a","slug":"hathras-district-president-s-announcement-can-be-done-by-the-end-of-the-month-hathras-news-ali219653448","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: माह के अंत तक हो सकती है जिलाध्यक्ष की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: माह के अंत तक हो सकती है जिलाध्यक्ष की घोषणा
विज्ञापन
माह के अंत तक हो सकती है जिलाध्यक्ष की घोषणा
बीते दिनों चुनाव में कार्यालय पर की दावेदारी
अब आवेदकों की नजर टिकी आला कमान पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नवंबर माह के अंत तक भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। बीते दिनों जिला कार्यालय पर भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन किया था। अब आवेदकों की निगाह आला कमान के फैसले पर टिकी हुई है। अपने-अपने जिलाध्यक्ष बनने के कयास लगाने के साथ कद्दावर नेताओं से संपर्क साधे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि लोगों के बीच पैठ बनाने के लिए संगठन की संरचना की है, जिसमें पहली बार मंडलाध्यक्षों के प्रतिनिधि भी बनाए हैं। अब जिलाध्यक्ष के पद पर आला कमाना द्वारा घोषणा की जानी है। बीते दिनों 20 नवंबर को जिला कार्यालय बैनीराम बाग पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष व दो प्रदेश समिति के सदस्य के लिए आवेदन किया है।
सभी आवेदनों को लिफाफे में बंद कर आला कमान को भेज दिया गया है। इसमें काफी लोग तो ऐसे है जो कुछ समय पहले ही पार्टी से जुड़े हैं, जो जिलाध्यक्ष की दावेदारी में शामिल हैं। सूत्रों की मानें तों नवंबर के अंत तक भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। दावेदार अपने पुराने परिचितों नेताओं से संपर्क साधने के साथ गणेश परिक्रमा करने में लगे हुए हैं। चर्चा है कि इस माह के अंत तक जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी।