फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras district panchayat president fate decides tomorrow

हाथ्ारस जिला पंचायत अध्यक्ष के भाग्य का फैसला कल

Mon, 12 Jun 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Mon, 12 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras district panchayat president fate decides tomorrow
पंचायत - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के भाग्य का फैसला कल हो जाएगा। 14 जून को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान होगा। इसको लेकर डीएम अमित कुमार व एसपी घुले सुशील ने मतदान स्थल जिला पंचायत परिसर का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने  जिला पंचायत के एएमए गुरमीक सिंह को बैरीकेडिंग सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इधर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी जोरों पर हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाथरस जिले के इतिहास में यह पहला मौका है, जब जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाना है। अब तक जिला पंचायत में बहुजन समाज पार्टी का एकक्षत्र राज रहा है। बसपा को इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कोई चुनौती ही नहीं मिल पा रही थी। तमाम राजनीतिक उठापटक के बावजूद इस बार भी बसपा ने 12 के मुकाबले 13 वोट से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया था। इस पद पर पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय के अनुज विनोद उपाध्याय काबिज हुए, लेकिन इस बार के जिला पंचायत अध्यक्ष को बार-बार चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


विरोधी दलों के नेता लगातार सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव के नेतृत्व में विनोद उपाध्याय के खिलाफ एकजुट होते रहे और अविश्वास प्रस्ताव की चुनौती दी। अब चुनाव को लेकर राजनीतिक परिस्थितियां भी बदल गई हैं। उस समय सपा सत्ता में थी लेकिन अब भाजपा के हाथ में प्रदेश की बागडोर है। अब विपक्षियों का एकजुटता कायम रखना कितना संभव होता है इसका फैसला कल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed