{"_id":"63b5c0deb46a1e1bb424d0f9","slug":"hathras-district-level-investors-summit-will-be-held-on-january-20-hathras-news-ali3083832107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 20 जनवरी को होगी जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 20 जनवरी को होगी जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रदेश सरकार द्वारा 10 से 12 फरवरी के बीच लखनऊ में उप्र ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर पर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जानी है। इसके सापेक्ष जिले में एमएसएमई, रियल स्टेट, कृषि क्षेत्र, पर्यटन आदि क्षेत्रों से निवेश के प्रस्ताव प्राप्त किए जा रहे है।
जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि एमएसएमई सेक्टर को निर्धारित लक्ष्य 1000 करोड़ रुपये, अब संशोधित लक्ष्य 1500 करोड़ के सापेक्ष 60 इकाईयों के 937 करोड़ रुपये के प्रस्ताव निवेश सारथी पोर्टल पर प्राप्त किए जा चुके हैं। पर्यटन विभाग के 12 करोड़ रुपये एवं रियल इस्टेट के 20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
इस प्रकार जिले को कुल 969 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव विभिन्न विभागों से मिले हैं। इसके अलावा चिकित्सा विभाग, शिक्षा और उद्यान विभाग, जिला अग्रणी बैंक, खादी ग्रामोद्योग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, समन्वयक कौशल विकास मिशन व दुग्ध विभाग से भी निवेश से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही एक वृहद ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा। जिले में एक जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट 20 जनवरी को प्रस्तावित है। उन्होंने अलीगढ़ मंडल के चारों जनपद अलीगढ़, एटा, कासगंज एवं हाथरस और निकटवर्ती जनपद आगरा व मथुरा के इच्छुक उद्यमियों से अपील की है कि वह हाथरस में आयोजित होने वाली एक दिवसीय जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें। संवाद