{"_id":"6394d4d031b51478523e2199","slug":"hathras-district-got-2600-mt-urea-hathras-news-ali306671220","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले को मिला 2600 एमटी यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले को मिला 2600 एमटी यूरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में यूरिया की मांग बढ़ने के साथ ही कृषि विभाग की ओर से सहकारी समितियों व निजी विक्रेताओं के यहां यूरिया के स्टॉक का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। वहीं, विभाग की ओर से शासन से यूरिया की लगातार मांग कर सहकारी समितियों व निजी विक्रेताओं के यहां स्टॉक कराया जा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि वर्ष 2022-23 में माह दिसंबर तक यूरिया के लक्ष्य 34000 एमटी के सापेक्ष 28563 एमटी आपूर्ति हुई है। जिसमें से 21738 एमटी का वितरण हो चुका है। 6825 एमटी की उपलब्धता है। 2047 एमटी यूरिया प्रीपोजिशिंनिंग स्टॉक पीसीएफ बफर गोदाम में से 846 एमटी यूरिया का प्रेषण समितियों को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हाथरस किला रैक प्वाइंट पर 2600 एमटी इफको यूरिया की रैक शनिवार को लगी है।
इस यूरिया को समितियों को प्रेषण किया जा रहा है। आगरा रैक प्वाइंट से 14 दिसंबर को 250 एमटी चांद छाप यूरिया जनपद को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि किसान उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उर्वरक खरीद करते समय आधार कार्ड, जमीन की खतौनी की छायाप्रति अवश्य लेकर जाएं। सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित दिए हैं कि स्टॉक बोर्ड पर स्टॉक एवं उर्वरक दर अवश्य अंकित करें। स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर दैनिक रूप से पूर्ण करें। उर्वरक की बिक्री पॉस मशीन के द्वारा ही करें। कृषक की जोत के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। संवाद