{"_id":"62fd29363e64345c086863d6","slug":"hathras-distribute-prizes-to-the-children-participating-in-the-sports-festival-sikandhra-rahu-news-ali298337078","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खेल उत्सव में भाग लेने वाले बच्चों को बांटे पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खेल उत्सव में भाग लेने वाले बच्चों को बांटे पुरस्कार
विज्ञापन
हाथरस : एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में अमृत महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्र?
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में मंगलवार को सात दिवसीय अमृत महोत्सव का समापन धूमधाम से हुआ। सांस्कृतिक एवं खेल उत्सव में भागीदारी करने वाले बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी, ब्लॉक प्रमुख अकराबाद राहुल सिंह, दिल्ली के समाजसेवी एवं वरिष्ठ उद्योगपति उदय पुंढीर ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की और तिरंगा फहराया। भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव एवं ग्राम प्रधान भानु प्रकाश उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे । बच्चों ने देशभक्ति के अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
क्रिकेट, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद के सीनियर व जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं को पुरस्कार बांटे गए। अध्यक्षता प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने की एवं संचालन प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
मित्रेश चतुर्वेदी, ठाकुर राजकुमार सिंह, राजीव चतुर्वेदी, आचार्य गौरव शास्त्री, विष्णु कांत दीक्षित, रमेश उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, नरेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, मोहित उपाध्याय, ठाकुर लवकुश सिंह, बीके ठाकुर, नितिन पचौरी, हरेंद्र सिंह, राजू यादव, सहदेव शर्मा, ऋषिपाल सिंह, मनोज कुमार, लक्ष्मीकांत शर्मा, सत्यप्रकाश उपाध्याय, गिर्राज शरण आदि थे। संवाद