फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: disease spreading from village to village, elderly being killed

हाथरस : गांव-गांव फैल रही बीमारी, बुजुर्गों की जा रही जान

Wed, 05 May 2021 10:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: disease spreading from village to village, elderly being killed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव गांव में फैल रही बुखार व अन्य तरह की बीमारी से लोगों में दहशत बनी हुई है। बीमारी भी ऐसी कि बीमारी की गिरफ्त में आने के बाद दो से तीन दिन में लोगों की मौत हो रही है। क्षेत्र के गांव पिपरामई, गढ़ी गुमानी और गढ़ उमराव में पिछले 15 दिनों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में ग्रामीणों में खलबली मची हुई है, लेकिन लोगों को बीमारी से निजात दिलाने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाए जा रहे।
जानकारी के मुताबिक, गांव पिपरामई में 21 अप्रैल से पांच मई तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिकतर वृद्ध लोग शामिल हैं। इसी तरह पास के ही गांव गढ़ी गुमानी के अलावा गांव गढ़ उमराव में भी बुखार, सांस की बीमारी व अन्य रोगों से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सादाबाद में पांच लोग निकले कोरोना संक्रमित
सादाबाद। नगर पंचायत के एक कर्मचारी साहित पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें करीब 35 वर्षीय युवक निवासी आगरा गेट सादाबाद, 70 वर्षीय महिला गांव टीकैत बिसावर, 37 वर्षीय युवक निवासी सादाबाद, 36 वर्षीय युवक निवासी गांव मड़नई, 60 वर्षीय महिला निवासी गांव दगसह कुरसंडा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed