{"_id":"6176faab39b1180c3a3822ac","slug":"hathras-discussion-about-the-security-system-of-the-court-complex-hathras-news-ali276665919","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने यहां डिस्ट्रिक्ट बार हॉल में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला न्यायालय के लिए 26 पुलिसकर्मी, डेढ़ सेक्शन पीएसी जवान (करीब 14 पीएसी जवान) सुरक्षा में तैनात रहते हैं।
52 सीसीटीवी कैमरों से यहां निगरानी होती है। फिर भी वाहनों की आवाजाही में जो वाहन स्टैंड कर्मी की तरफ से त्रुटि होती है. उसमें पुलिस अब सख्ती बरतेगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेश श्रोती ने कई मुद्दे रखे। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने भी सुरक्षा को लेकर कई बिंदु अपर पुलिस अधिकारी के सामने रखे।
संचालन हितेंद्र सिंह गुड्डू ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता आरके वर्मा, पूर्व सचिव नवदीप पाठक, एडवोकेट ऑर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी शर्मा, उपाध्यक्ष राधेलाल पचौरी, भोला पंडित, सुधीर चौधरी, यतीश शर्मा, ललित उपमन्यु, पवन शर्मा, ठा. रवींद्र सिंह के अलावा संजय दीक्षित एडवोकेट आदि मौजूद थे।